Best Astrology Solution Blog > astrology > जानिए कैसे सोने चांदी के पात्र में पूजा करना शुभ होता है?
धर्म अध्ययन में सोने को सर्वश्रेष्ठ धातु स्वीकार किया गया है। यही वजह है जिसके कारण देवी देवताओं की मूर्तियां, आभूषण, सिंघासन आदि सोने से बनाए जाते है या सोने का आवरण चढ़ाया जाता है।
जैसा कि हम जानते है कि सोने को कभी भी जंग नहीं लगती है और ना ही यह धातु विकृत होती है। इसकी कांति सदा बनी रहती है। जिसके कारण इसे पवित्र माना जाता है।
सोने की तरह चांदी को भी पवित्र धातु माना गया है। सोना और चांदी दोनों ऐसी धातुएं है जो कि बस जल अभिषेक से ही शुद्ध हो जाती है।आयुर्वेद के अनुसार सोना बल और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
कई बार देखा जाता है कि मंदिरों में पीतल, तांबा और कांसे के पात्र भी उपयोग में लाए जाते है। लेकिन आपको बता कि एल्युमीनियम, लोहा और स्टील के पात्र पूजा अर्चना में ले जाना मना है।